1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. मीठे पकवान

घुघर लापसी

घुघर लापसी
8 व्यक्तियों के लि
ND

सामग्री :
200 ग्राम बीच की चलनी से छाना हुआ गेहूँ का दलिया, 250 ग्राम श क्कर, 5 बड़ी चम्मच घी, 1/4 चम्मच पिसी बड़ी इलायची।

विधि :
घी गर्म कर दलिया डाल दें और मंदी आँच पर सेकें। बराबर चलाते रहें। सोंधी खुशबू आने लगे एवं सुनहरा रंग आ जाए तब 1/2 किलो गर्म पानी देकर ढँक दें।

ढक्कन पर थोड़ा पानी रखकर पकाएँ। अगर दलिया पूरी तरह न सीझे तब थोड़ा गर्म पानी और दे दें। दाना जब एकदम नर्म हो जाए तब शक्कर मिलाकर ढँककर मंदी आँच पर रख दें। बीच-बीच में चलाते रहें। 15-20 मिनट बाद जब पानी सूख जाए व दाना एकदम खिल जाए तब इलायची मिलाकर उतार लें।

नोट- दलिया गेहूँ से करीब आधा बैठता है।