मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बादाम शेक  Search similar articles
ND

सामग्री :
बादाम 100 ग्राम, कालीमिर्च 10 ग्राम, सौंफ 20 ग्राम, शक्कर 700 ग्राम, केसर 1/2 ग्राम, गुलाब की सूखी पंखुड़ियाँ 10 ग्राम, तरबूज के सूखे बीज 20 ग्राम।

विधि :
गुलाब की पंखुड़ियों और शक्कर को छोड़कर शेष सामग्री को मिक्सी में ग्राइंड कर लें। गुलाब की पंखुड़ियों को 6-7 घंटे के लिए लगभग 2 गिलास पानी में रखें और पानी को अलग कर लें।

इस पानी में पिसा चूर्ण और शक्कर को मिलाकर गैस पर चढ़ाएँ और तब तक उबालें जब तक कि यह आधा न रह जाए। ठंडा करके शीशी में भर लें।

इसे ठंडे दूध या पानी में डालकर सर्व करें।
और भी
मेवा-मलाई राइस
चंद्रकला
आम का हलवा
खीर
आटे का हलवा
ऑरेंज ठंडाई