सामग्री : 1 कप गाढ़ा आम का रस, 200 ग्राम सूजी, 1 कप दूध, 1 कप देशी घी, आधा कप आम के छोटे टुकड़े, काजू, पिस्ता, किशमिश, 2 कप शक्कर, आधा कप कसा नारियल, 1 चुटकी मीठा रंग। | | सूजी को घी में गुलाबी होने तक भूनें। दो चम्मच घी बचाकर रखें। गुलाबी भूनने पर गरम दूध में एक चुटकी मीठा रंग डालकर सूजी को पका लें। सूजी फूल जाए तो आम रस, नारियल डालें और धीमी आँच पर ढक्कन लगाकर दो मिनट रखें। |
| |
विधि : सूजी को घी में गुलाबी होने तक भूनें। दो चम्मच घी बचाकर रखें। गुलाबी भूनने पर गरम दूध में एक चुटकी मीठा रंग डालकर सूजी को पका लें। सूजी फूल जाए तो आम रस, नारियल डालें और धीमी आँच पर ढक्कन लगाकर दो मिनट रखें।
सूजी अच्छी तरह से आम रस में पकने पर शक्कर डालें और शक्कर पकने तक ढक्कन लगाकर धीमी आँच पर रखें। पाँच मिनट बाद हलवा तैयार है।
आम के छोटे टुकड़े तथा काजू, पिस्ता, किशमिश डालें और गरमागरम सर्व करें।
|