मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
छेना पायस बेक्ड
15 व्यक्तियों के लिए
ND

सामग्री :
3 किलो दूध, 1/4 चम्मच केशर, 50 ग्राम किशमिश, 50 ग्राम पिस्ता-बादाम मिलाकर 3 बड़े चम्मच शक्कर।

विधि :
2 किलो दूध का छेना फाड़कर 1/2 घंटा कपड़े में बाँध लें। बाकी दूध को गाढ़ा कर लें। 1/2 किलो होने पर शक्कर डाल लें।

छेना को खूब फेंटकर दूध में मिला लें। 5 मिनट बाद आग से उतार लें। केशर थोड़े पानी में भिगोकर तथा किशकिश दूध में मिला लें।

इसे डिश में लगाकर ऊपर से बादाम-पिस्ता महीन काटकर डाल लें। 15 मिनट तेज गर्म ओवन में रखें। गर्म-गर्म खाएँ।
और भी
मेवे का हलवा
रसीला समोसा
खरबूजा रंगरंगीला
अनोखी मेवा मिठाई
रोजी गोले
रंगीन गुझिया विद बूँदी