मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मेवे का हलवा
10 व्यक्तियों के लि
ND

सामग्री :
250 ग्राम बादाम की गिरी, 250 ग्राम पिस्ता, 250 ग्राम सूखी मलाई, 125 ग्राम खोआ, 450 ग्राम शक्कर, 3 ग्राम केशर, 10 ग्राम छोटी इलायची, 3 बड़ी चम्मच गुलाबजल, 125 ग्राम देशी घी।
  मलाई को पतली लंबी काट लें। खोआ को हाथ से दबा मोटी छलनी से छान लें। बादाम 8 घंटे भिगोकर छीलकर, धोकर पीस लें। पीसने के पहले पानी पूरा झार लें एवं पीसते समय पानी न दें।      


विधि :
मलाई को पतली लंबी काट लें। खोआ को हाथ से दबा मोटी छलनी से छान लें। बादाम 8 घंटे भिगोकर छीलकर, धोकर पीस लें। पीसने के पहले पानी पूरा झार लें एवं पीसते समय पानी न दें।

पिस्ता भी इसी तरह छीलकर रवेदार पीस लें। घी में बादाम को मंदी आँच पर पानी सूख जाने तक भूनें। इसमें पिस्ता डालकर तब तक सेकें, जब तक कि सिंकने की खुशबू न आए। अब इसमें खोआ मिलाकर 4-5 मिनट और सेंकें।

फिर मलाई डालकर 4-5 मिनट सेंकें, जब सिंकने की अच्छी खुशबू आए या सूखा होने लगे तब उतारकर केशर इलायची (इलायची छीली दरदरी, केशर गुलाबजल में घोंटी हुई) मिला लें। शक्कर की 2 तार की चाशनी बना लें, इसमें मेवा मिलाकर परोसें।

नोट- इसे 1 दिन पहले भी बनाकर रख सकते हैं।
और भी
रसीला समोसा
खरबूजा रंगरंगीला
अनोखी मेवा मिठाई
रोजी गोले
रंगीन गुझिया विद बूँदी
कलर्ड छेना टिक्की