सामग्री : 150 ग्राम खोया, 200 ग्राम शक्कर, 250 ग्राम मैदा, 10 ग्राम पिस्ता, 10 ग्राम काजू, 10 ग्राम बादाम, 5 ग्राम इलाइची पावडर, थोड़ा-सा बैकिंग पावडर तथा तलने के लिए घी।
विधि : मैदे में बैकिंग पावडर मिलाकर छान लें। फिर इसमें थोड़ा-सा मोयन डालकर गूँथ लें। शक्कर की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें इलाइची पावडर मिलाकर रख लें। खोए को हाथ से मैश करके एक-दो मिनट तक भून लें। गरम में ही मेवे मिला दें।
मैदे की लोइयाँ बनाकर रोटी की तरह पतला-पतला बेल लें। बेली हुई रोटी को चाकू से बीच में से काटकर दो-दो हिस्से कर लें। | | मैदे में बैकिंग पावडर मिलाकर छान लें। फिर इसमें थोड़ा-सा मोयन डालकर गूँथ लें। शक्कर की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें इलाइची पावडर मिलाकर रख लें। खोए को हाथ से मैश करके एक-दो मिनट तक भून लें। गरम में ही मेवे मिला दें। |
| |
अब हर हिस्से में खोए वाला मिश्रण भरकर समोसे का आकार दें। किनारों को अच्छी तरह बंद करें। घी गरम करके कम आँच पर समोसों को सुनहरा होने तक तलें।
चाशनी में डालकर दो मिनट तक पकाएँ। जब समोसों में अच्छी तरह रस भर जाए तो निकालकर सर्व करें।
|