सामग्री : गेहूँ के फाड़े 100 ग्राम, दूध ढाई लीटर, पिस्ता कतरन 50 ग्राम, बादाम कतरन 50 ग्राम, काजू टुकड़े 50 ग्राम, इलायची पावडर 5 ग्राम, केसर आधा ग्राम, शक्कर 200 ग्राम।
रबड़ी बनाने की विधि : 1 लीटर दूध में 50 ग्राम शक्करडालकर रबड़ी (केशरवाली) बनाकर तैयार रखें। | | गेहूँ के फाड़े 3 कटोरी पानी में प्रेशर करें। प्रेशर कुकर में 3 से 4 सीटी आने तक फाड़े पकाकर तैयार करें। पके हुए फाड़े कड़ाही में निकालकर उसमें डेढ़ लीटर दूध और 150 ग्राम शक्कर के साथ 20 मिनट तक उबालें। |
| |
फाड़े की विधि : गेहूँ के फाड़े 3 कटोरी पानी में प्रेशर करें। प्रेशर कुकर में 3 से 4 सीटी आने तक फाड़े पकाकर तैयार करें।
पके हुए फाड़े कड़ाही में निकालकर उसमें डेढ़ लीटर दूध और 150 ग्राम शक्कर के साथ 20 मिनट तक उबालें। बादाम, पिस्ता, काजू, केशर डालकर गाढ़ा होने तक उबालें।
ठंडा होने तक उसमें रबड़ी और इलायची पावडर डालकर मिलाएँ। तैयार फाड़ा नी रबड़ी सर्व करें।
|