मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
तिल-खजूरी रोल
ND

सामग्री :
4 बड़े चम्मच भुने तिल, 1 प्याला बारीक कटे ताजे खजूर, 1 बड़ा चम्मच चीनी, 1/2 बड़ा चम्मच कटा मेवा, 5-6 ब्रेड स्लाइस, 1/2 प्याला दूध, तलने के लिए तेल।

विधि :
खजूर व चीनी डालकर आधा प्याला पानी को उबलने रखें। पानी सूख जाए तब घी डालकर भून लें।

कटे मेवे मिलाकर भरावन तैयार करें। अब स्लाइसों के किनारे काटकर अलग करें।
  खजूर व चीनी डालकर आधा प्याला पानी को उबलने रखें। पानी सूख जाए तब घी डालकर भून लें। कटे मेवे मिलाकर भरावन तैयार करें। अब स्लाइसों के किनारे काटकर अलग करें।      


दूध में हर स्लाइस को भिगोकर दबा लें व निचोड़कर दूध निकाल दें व खजूर का भरावन भरकर रोल बना लें।

दूध में हल्के से भिगोकर तिल पर रोल करें व गरम तेल में तलकर निकाल लें। इसे ठंडे या गरम सर्व करें।
और भी
तिल-गुड़ की खुर्मी
गुड़-मूँगफली चिक्की
मेवा गुड़ पाक
तिल-खोया की बर्फी
तिल-गुड़ के लड्डू
पनीर-ब्रेड की खीर