मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान > मैच बॉक्स
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मैच बॉक्स
अभिप्रिया जैन
ND

सामग्रीः
मावा, खोपरा व शक्कर का बूरा, इलायची पावडर, छोटी डिबिया, काली मिर्च, पिस्ता।

विधिः
मावे को हल्का सा भूनकर खोपरे व शक्कर का बूरा इलायची पावडर के साथ मिलाएँ। एक छोटी डिबिया जो माचिस के आकार की हो मिश्रण उसमें रखकर दबा दें।

मिश्रण से ही एक छोटी गोली बनाकर हथेली पर रखकर तीली बनाएँ। इनके आगे एक-एक कालीमिर्च लगा दें। माचिस में एक साइड दो-तीन तीली बाहर निकालते हुए लगा दें। माचिस की ऊपरी सतह पर पिस्ते के टुकड़ों से डिजाइन बना दें।

दीपक, माचिस और फुलझड़ी तीनों आपके पास तैयार हैं। इन्हें आप टेबल पर अलग-अलग सजाकर रखें या आने वाले मेहमानों को एक ही डिश में तीनों को जमाकर परोसें। मेहमानों के स्वागत में रखी आपकी यह डिश वाकई तारीफ-ए-काबिल होगी।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
तड़-तड़ी फुलझड़ी
कद्दू का पेठा
शाही अनारसा
गुझिया
रवे-गोंद की बर्फी
गुझिया छुहारे की