सामग्री : 250 ग्राम काजू टुकड़ी, एक बड़ा चम्मच घी, 200 ग्राम शक्कर, एक बड़ा चम्मच धुली हुई सफेद तिल, एक छोटा चम्मच छोटे सिल्वर बॉल्स, आधा छोटा चम्मच इलायची पावडर, वनीला एसेंस, थोड़ी सी सींखें।विधि : काजू को रात में पानी में भिगो दें। सुबह पानी निकालकर मिक्सर में पीस लें। इस पेस्ट में शक्कर मिलाकर फेंटें। फ्राइंगपेन को घी लगाकर चिकना करें। पेस्ट डालें और गैस पर चढ़ाएँ। जल्दी-जल्दी चलाते हुए पकाएँ ताकि गुठली न बने और न ही मिश्रण तली में चिपके। जब मिश्रण बँधने लायक गाढ़ा हो जाए तो उतार लें और ठंडा करें। एसेंस और इलायची पावडर मिला दें। तिल को हल्का सा भून लें और एक थाली में सिल्वर बॉल्स के साथ फैला लें। काजू वाले पेस्ट से छोटे-छोटे गोले बना लें। इन गोलों को सींख पर इस तरह से लपेटें कि फुलझड़ी का आकार बन जाए। तैयार फुलझड़ी को तिल में रोल कर दें और इन्हें एक डिश में जमाती जाएँ। तिलजड़ी तड़-तड़ी फुलझड़ी खाने में स्वादिष्ट भी लगेगी। आप चाहें तो इन्हें भी रंगीन बना सकती हैं। काजू वाले पेस्ट में खाने वाला मीठा कलर मिलाकर। |