सामग्री : 200 ग्राम चावल की कनी, 100 ग्राम खोया, 300 ग्राम दूध, 50 ग्राम खसखस, 2 बड़े चम्मच कटे बादाम, 450 ग्राम पिसी हुई चीनी, 50 ग्राम नारियल (कद्दूकस किया हुआ), 1 छोटा चम्मच बेकिंग पावडर, तलने के लिए घी तथा 4-5 इलायची पिसी हुई।विधि : चावल की कनी को 24 घंटे तक भिगोने के बाद सुखा लें तथा सूख जाने पर दरदरा पीस लें। इसमें बेकिंग पावडर मिलाकर छान लें। अब इसमें नारियल, कटे बादाम डालें और खोया भी मसलकर मिला दें, साथ ही 50 ग्राम चीनी डालकर इसे दूध से पूरी जैसा नरम आटा बनाकर 1 घंटा ढँककर रखें। अब शेष चीनी की एक तार की चाशनी बना लें। इसमें पिसी इलायची डाल दें। अब चावल के मिश्रण को मिलाएँ व गरम करें तथा छोटे-छोटे गोले बनाकर फैला दें। इसके एक तरफ खसखस चिपकाएँ व गरम तेल में मंद आँच पर सेंकने के बाद चाशनी में डालकर 2 घंटे बाद निकालें और खाएँ-खिलाएँ। |