मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
गुझिया
ND

सामग्री :
1 कटोरी मैदा, 1/3 कटोरी मोयन के लिए घी या तेल, 100 ग्राम बादाम की गिरी, 25 ग्राम खोया, 3 छोटे चम्मच देशी घी, 3 छोटे चम्मच पिसी चीनी, 1/3 कटोरी मिलीजुली कटी मेवा, 1/2 छोटा चम्मच इलायची पावडर, 1 कटोरी चीनी, तलने के लिए घी या तेल।

विधि :
बादाम की गिरी रात को पानी में भिगो दें। सुबह पानी से निकालकर छिलकों को हटाने के बाद पीस कर पेस्ट बना लें। अब कड़ाही में घी गरम कर के ऊपर से इस पेस्ट को डालकर गुलाबी-गुलाबी भून लें। जब वह भुन जाए तो उसे ठंडा कर के उसमें खोया, चीनी, मिलीजुली मेवा, इलायची पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें।

अब मैदे को किसी चौड़े मुँह वाले बरतन में डालकर उसमें मोयन वाला घी डाल कर गूँथ लें। गूँथने के बाद छोटी-छोटी लोई बनाकर चकले पर पूरी की तरह बेलने के बाद उसमें बादाम आदि का मिश्रण रखकर थोड़ा पानी लगाकर उसे बंद कर दें। गुझियों को गोठते समय ध्यान रखें कि वे खुलें नहीं।
बादाम की गिरी रात को पानी में भिगो दें। सुबह पानी से निकालकर छिलकों को हटाने के बाद पीस कर पेस्ट बना लें। अब कड़ाही में घी गरम कर के ऊपर से इस पेस्ट को डालकर गुलाबी-गुलाबी भून लें।


कड़ाही में घी गरम कर के गुझियों को गुलाबी-गुलाबी तल लें। अब चाशनी बनाएँ। जब चाशनी पानी में डालने से जमने लगे तो उस में गुझिया डालकर धीर-धीरे चलाएँ। शीघ्र ही किसी बरतन में गुझिया निकालकर रख दें।
और भी
रवे-गोंद की बर्फी
गुझिया छुहारे की
भुट्टों के गुलाब जामुन
सूखे मेवे के लड्डू
श्रीखंड अंगूरी
क्रिस्पी गुलगुले