मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नारियल के मोदक
सामग्री :
Nariyal Ke Modak
ND
1 कटोरी बेसन, 1 कटोरी नारियल का बुरादा, 1 कटोरी देशी घी, 1/2 चम्मच बड़ी इलायची पावडर, बूरा स्वेच्छा से।

विधि :
गैस पर कड़ाही रखकर घी गर्म करें। बेसन डालकर धीमी आँच पर गुलाबी होने तक सेंकें, नीचे उतारें।

ठंडा करके नारियल बुरादा, इलायची पावडर और बूरा अच्छी तरह मिलाएँ। मिश्रण को थोड़ा हाथ में लेकर गोला बनाइए और मोदक का आकार दीजिए। इसी तरह सभी मोदक तैयार करके पेश करें।
और भी
पूरन पोली
पनीर-मावे के मोदक
बासमती राइस खीर
पायनापल की बर्फी
शाही मेवा पुआ
छेना टोस्ट