मुख्य पृष्ठ > विविध > व्यंजन > मीठे पकवान
सुझाव/प्रतिक्रिया मित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बासमती राइस खीर
सामग्री :
Basmati rise Kheer
NDND
दो लीटर दूध, बासमती चावल दो मुट्ठी, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता व काजू की कतरन, चार बड़े चम्मच शकर, आधा चम्मच पिसी इलायची, 8-10 किशमिश, 1-2 लच्छे केसर।

विधि :
खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। चार-पाँच उबाल लें। पूरा पानी निथार कर चावल को दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें और गाढ़ा होने तक पकाएँ।
खीर
खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें।


चावल पकने के बाद शकर डाल दें और शकर गलने तक लगातार चलाती रहें। बीच में छोड़े नहीं। फिर इसमें सूखे मेवे की कतरन, किशमिश और पिसी इलायची डाल दें। अलग कटोरी में थोड़ा-सा गरम दूध लेकर केसर डालें और घोंट लें।

खीर अच्छी गाढ़ी होने के पश्चात गैस बंद कर दें। तैयार खीर को गरमा-गरम सर्व करें।
और भी
पायनापल की बर्फी
शाही मेवा पुआ
छेना टोस्ट
रवा-बेसन के लड्डू
मेवे की खीर
मैसूर पाक