मुख्य पृष्ठ  विविध  व्यंजन  मीठे पकवान
 
अखरोट लड्डू
सामग्री :
Akhrot Ladoo
ND
6 ग्लूकोज के बिस्किट, 200 ग्राम अखरोट, 100 ग्राम मावा, 2 चम्मच चाकलेट पावडर, 2 चम्मच दूध या 2 चम्मच मलाई।

विधि :
अखरोट को फोड़कर छिलके निकाल लीजिए। अखरोट और ग्लूकोज बिस्किट अलग-अलग, दरदरा पीस लीजिए। मावे को एक बर्तन में केवल 5 मिनट के लिए सेकिए।

फिर इस मावे में अखरोट का पिसा हुआ चूरा, बिस्किट का पिसा हुआ चूरा, चाकलेट पावडर तथा पिसी शक्कर अच्छी तरह मिलाइए और छोटे-छोटे लड्डू बना लीजिए। अगर लड्डू बिखरने लगें और बँधे नहीं, तब दूध या मलाई मिला लीजिए और लड्डू बना लीजिए।
और भी
ड्रायफ्रूट फ्रैंकी
मैंगो मैसूर पाक
लाजवाब काजू समोसा
खसखस की खीर
चावल-रवा लड्‍डू
शाही बॉल्स रबड़ी