दक्षिण का ग्रीन डोसा

- बीके निर्मला अग्रवाल
सामग्री : उत्तपम के लिए तैयार किया गया आटा, छिलके वाली मूँग की दाल एक कप, हरी मिर्च 5-6, हरा धनिया आधा कप, पालक के पत्ते 5-6 (ऐच्छिक), नमक स्वादानुसार, चीनी 2 टी स्पून, डोसा सेकने के लिए तेल। विधि : डोसे का मिश्रण बनाने के लिए उत्तपम के आटे के प्रमाण व विधि से चावल-दाल भिगोकर फिर महीन पीसकर आटा तैयार करें। मूँग की दाल धोकर डेढ़-दो घंटे तक भिगोकर रखें। फिर उसमें हरी मिर्च, हरा धनिया और पालक के पत्ते डालकर महीन पीस लें। पिसी हुई दाल, नमक और चीनी उत्तपम के लिए मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण के डोसे बनाकर उसके ऊपर बारीक कटी हुई सब्जियाँ, प्याज व टमाटर रखकर डोसा अच्छी तरह सेक लें। फोल्ड करके गरमा-गरम डोसा चटनी व सांभर के साथ परोसें।