मुख पृष्ठ > विविध > व्यंजन > भारतीय > भाकर वड़ी
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भाकर वड़ी
दीपावली स्पेशल
खाना खजाना
ND
सामग्री :
1 बड़ा चम्मच मक्का आटा, 2 कटोरी बेसन, 1/2 कटोरी रवा। भरावन सामग्री : 1 कप कसा नारियल, 1/2 कप तिल्ली, 4-5 हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, 2 चम्मच खसखस, गरम मसाला, तेल, नमक।

विधि :
खाना खजाना के अंतर्गत आप सबसे पहले बेसन में मक्का का आटा, रवा, नमक मिलाकर हल्के गर्म पानी से मिश्रण को गूँथ लें और 10 मिनट तक कपड़े से ढँककर रख दें।

भरावन का मसाला :
सर्वप्रथम एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक दरदरा पिसा हुआ डालें। दो मिनट तक धीमी आँच पर हिलाते हुए उसमें खोपरा, खसखस के दाने, तिल्ली तथा नमक व गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। सिर्फ पाँच मिनट में नीचे उतारकर ठंडा कर लें। अब हरा धनिया डालें।

अब गुँथे हुए आटे की मोटी लोई बनाएँ और रोटी जैसा बेलने के बाद उस पर मसालों से बनाए हुए भरावन की मोटी परत बिछाएँ। तत्पश्चात उस रोटी को गोल घुमाते हुए दबाते जाएँ। अब तैयार गोल रोल को बीच-बीच में से छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। तेल अच्छी तरह गर्म होने पर दोनों हाथों में दबाते हुए तल लें। त्योहार पर भाकर वड़‍ी खाने का अपना अलग ही मजा है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मूँगफली सूप
आलू-मूँगफली कबाब
टेस्टी मटर करी
टेस्टी लीची शेक
मसालेदार भरवाँ भिंडी
टोमॅटो सॉस