सामग्री : 1 प्याला भुनी दरदरी मूँगफली, 1 प्याला दूध, 1/2 छोटा चम्मच कार्नफ्लोर, नमक व काली मिर्च, स्वादानुसार थोड़ी-सी किसी गाजर या पनीर सजाने के लिए। विधि : दूध में कार्नफ्लोर घोलकर थोड़ी देर पकाएँ। जब गाढ़ा हो जाए तो दरदरी मूँगफली डालें, नमक व कालीमिर्च डालकर चलाएँ। अब गाजर या पनीर से सजाकर सर्व करें। |