शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. woman sets husbands private parts on fire
Written By
Last Modified: गुरुवार, 29 अक्टूबर 2015 (16:31 IST)

शादी से खफा महिला ने लगाई पति के प्राइवेट पार्ट में आग

शादी से खफा महिला ने लगाई पति के प्राइवेट पार्ट में आग - woman sets husbands private parts on fire
मध्यप्रदेश के रायसेन में शादी से नाखुश एक महिला ने अपनी पति के प्राइवेट पार्ट्स पर केरोसिन डालकर आग लगा दी। युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मामला जिले के दैहगांव थाने के सिरसोदा गांव का है। जहां मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को रामदयाल नाम के युवक पर पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगा दी।
 
रामदयाल अपने बचाव में कुछ कदम उठाता इसके पहले पत्नी ने उसके मुंह पर भी केरोसिन डाल दिया। बुरी तरह से झुलस गए रामदयाल को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
 
रामदयाल ने डेढ़ साल पहले बेगमगंज में रहने वाली युवती से शादी की थी। बताया जा रहा है कि युवती को यह रिश्ता पसंद नहीं था। शादी के कुछ समय बाद ही वह अपने मायके लौट गई थी।
 
हाल ही में दोनों परिवार में बातचीत के बात रामदयाल की पत्नी अपने ससुराल लौटने के लिए राजी हुई थी। हालांकि, वो लगातार अपने पति से छुटकारा पाने की कोशिश में थी।
 
रायसेन जिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, रामदयाल के बयानों की तस्दीक की जा रही है।