शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. woman cuts private part of husband
Written By अरविन्द तिवारी
Last Updated : शुक्रवार, 18 जून 2021 (14:54 IST)

पत्नी ने प्राइवेट पार्ट काटकर ली पति की जान, फिर खुद फांसी पर झूल गई

पत्नी ने प्राइवेट पार्ट काटकर ली पति की जान, फिर खुद फांसी पर झूल गई - woman cuts private part of husband
धार। एक सनसनीखेज घटनाक्रम में शुक्रवार को पत्नी ने प्राइवेट पार्ट काटकर अपने ही पति की हत्या कर दी। घटना के बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
 
पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी वही दोनो को पोस्टमार्टम के लिए बाग के स्वास्थ केंद्र भेजा गया। पूरा मामला पति व पत्नी के बीच हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। धार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साक्ष्य इकठे किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
SO आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि धार जिले के बाग थाना अंतर्गत पुलिस को गुरुवार देर शाम हत्या की सूचना मिली कि बाग थाना क्षेत्र ब्लॉक कॉलोनी में पुलिस मौके पर पहुंची वहां पर एक पुरुष की लाश घर में पड़ी हुई थी और महिला फांसी पर लटकी हुई थी। इस पूरे प्रकरण में जांच करने के बाद फॉरेंसिक अधिकारी पिंकी पिंकी मेहराडे व उनकी टीम बाग पहुंची।
 
वहां विजिट के बाद यह स्पष्ट हुआ कि पत्नी ने पति की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। वही परिवार के बच्चों से पता लगा कि उनका आपस में झगड़ा चलता रहता था। सम्भवतः कल भी झगड़ा हुआ था पुलिस के द्वारा साक्ष्य ईकट्ठे किए जा रहे हैं।
 
इन्वेस्टिगेशन में जो भी फैक्टस आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वही बताया जा रहा है कि प्राइवेट पार्ट को भी डेमेज किया गया है। इसमें पुलिस जांच कर रही है और जो साक्ष्य आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।