शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. VHP leader's murder, Vidisha
Written By
Last Modified: रविवार, 13 नवंबर 2016 (14:38 IST)

विदिशा में विहिप नेता की हत्या, कर्फ्यू

विदिशा में विहिप नेता की हत्या, कर्फ्यू - VHP leader's murder, Vidisha
विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय पर विश्व हिन्दू परिसद (विहिप) के एक नेता की हत्या के बाद हिंसक घटनाओं के चलते रविवार को शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डीएस चौधरी ने बताया कि शनिवार को शहर के बक्सरिया मोहल्ले के समीप विहिप के नगर संयोजक दीपक कुशवाह की कुछ लोगों ने धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी थी। घटना के विरोध में कतिपय संगठनों के लोगों ने शहर बंद कराने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। बढ़ते तनाव के चलते कल रात को ही ऐहतियातन निषेधाज्ञा लागू कर दी गई थी। 
उन्होंने बताया कि आज सुबह एक बार फिर शहर बंद कराने को लेकर एकत्रित भीड़ ने कुछ दुकानों में आग लगा दी। इसके बाद जिला प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया। उन्होंने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। पुलिस ने हत्या की घटना के मामले में 13 लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें से 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नोटबंदी का असर रेस्त्रां कारोबार पर भी