रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. विधायक के जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से 2 युवकों की मौत
Written By
Last Modified: शनिवार, 6 मार्च 2021 (12:51 IST)

विधायक के जन्मदिन की पार्टी में गोली चलने से 2 युवकों की मौत

MLAbirthdayparty
दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद पर गोली चलने की घटना में 2 युवकों की मौत हो गई है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के नोहटा थाना क्षेत्र के ग्राम बनवार में शुक्रवार रात्रि भाजपा के क्षेत्रीय विधायक के जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। उसी बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद में अचानक गोली चलने से 2 युवकों की मौत हो गई।
इस घटना में विधायक प्रतिनिधि अरविंद्र जैन (30) तथा मोनू राजपूत (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही तत्काल ही पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की जा रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की  शिनाख्त नहीं हो पाई है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल, TMC पर लगाया बड़ा आरोप