• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Rahul Gandhi surrounded in controversies again in Bharat Jodo Yatra, complaint to NCPCR
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : शनिवार, 7 जनवरी 2023 (18:13 IST)

भारत जोड़ो यात्रा में कड़ाके की ठंड में बिना शर्ट पहने बच्चे के साथ शामिल होने पर विवादों में घिरे राहुल गांधी, NCPCR से भी शिकायत

भारत जोड़ो यात्रा में कड़ाके की ठंड में बिना शर्ट पहने बच्चे के साथ शामिल होने पर विवादों में घिरे राहुल गांधी, NCPCR से भी शिकायत - Rahul Gandhi surrounded in controversies again in Bharat Jodo Yatra, complaint to NCPCR
जनवरी की कड़ाके की ठंड में सफेद टी शर्ट में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे राहुल गांधी अब एक नए विवाद में फंसते हुए दिखाई दे रहे है। भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने राहुल गांधी के साथ यात्रा में धोती पहनकर शामिल एक बच्चे की फोटो ट्वीट करते हुए लिखा कि “4 डिग्री तापमान में राजनीति के लिए एक बच्चे को कपड़े में उतार के घुमाना एक बेशर्म ही कर सकता है”।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर बाल संरक्षण अधिकार आयोग से भी शिकायत की गई है। वकील चांदनी प्रीति विजयकुमार शाह ने एनसीपीसीआर प्रमुख प्रियंक कानूनगो को पत्र लिखा कर कहा है कि राजनीतिक लाभ के लिए एक बच्चे के अधिकारों और कल्याण का उल्लंघन करने के लिए कांग्रेस के असंवैधानिक आचरण का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई होनी चाहिए।

वेबदुनिया पूरे मामले परएनसीपीसीआर प्रमुख प्रियंक कानूनगो से बात की तो उन्होंने कहा कि वह अभी दिल्ली से बाहर है और अगर इस तरह की कोई शिकायत आयोग से की गई  है तो वह इस पर संज्ञान लेंगे। हलांकि उन्होंंने  कहा कि  अभी आधिकारिक तौर पर उनकी जानकारी में  ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है और दिल्ली पहुंचने पर वह इस पूरे मामले को  देंखेगे।

कश्मीर की ओर बढ़ रही राहुल की यात्रा-पिछले साल सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरु हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब यात्रा के अंतिम पड़ाव कश्मीर की ओर आगे बढ़ रही है। भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों हरियाणा में है और इसके बाद पंजाब होते हुए इस महीने के अंत में जम्मू कश्मीर पहुंचेगी जहां 30 जनवरी को राहुल गांधी तिरंगा फहराएगें।

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को करनाल पहुंची। करनाल में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेन्द्र सिंह भी नजर आए। करनाल में राहुल गांधी ने खिलाड़ियों के एक दल के साथ चर्चा भी की। जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके कई एथलीट भी शामिल थे।
 

इसके साथ किसान आंदोलन का एक प्रमुख केंद्र रहे हरियाणा  के करनाल में राहुल गांधी ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ मुलाकात की। इस दौरान किसान नेताओं ने राहुल गांधी को अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन पत्र सौंपा।

हरियाणा में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सीनियर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे। हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने एक बार फिर अग्निवीर योजना का मुद्दा बनाया। राहुल ने आरोप लगाया कि अग्निवीर योजना ने युवाओं के सपने को रौंद दिया। कांग्रेस की तरफ से दावा किया गया कि अग्निवीर योजना में सेना की भर्ती की तैयार कर रहे युवाओं ने राहुल गांधी के साथ चर्चा कर अपनी समस्या रखी। उन्होंने मोदी सरकार पर युवाओं को धमकाने का आरोप भी लगाया।