शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. MP BOARD Results 2018
Written By
Last Updated : सोमवार, 14 मई 2018 (11:55 IST)

MP BOARD Results 2018: यहां देखें 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम

MP BOARD Results 2018: यहां देखें 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम - MP BOARD Results 2018
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल का कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। 
 
 
 
आज घोषित नतीजों में दसवीं में इंदौर जिले के 3 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान बनाया। वही 12वीं के विभिन्न संकायों में 8 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की टॉप टेन सूची में स्थान प्राप्त किया। बारहवीं का रिजल्ट 68.07% रहा जबकि दसवीं में 66.54% विद्यार्थी सफल रहे। पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा।

इस वर्ष करीब 20 लाख छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दी थीं। 7,69,000 विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी जबकि 10वीं की परीक्षा में 11,48,000 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 3 अप्रैल तक चली थीं। 10वीं की परीक्षाएं 5 मार्च से 31 मार्च तक हुई थीं।
 
शिवराज का बड़ा तोहफा : परिणाम घोषित होने से पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा है कि 12वीं में 70% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों की भी उच्च शिक्षा की पूरी फीस प्रदेश सरकार भरेगी।
 शिवराज ने ट्वीट कर कहा, '12वीं में 70% से अधिक अंक लाने वाले बच्चों की उच्च शिक्षा की पूरी फीस प्रदेश सरकार भरवाएगी। अब हमने एक फैसला और किया है कि जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उन परिवारों के बच्चों के लिए 70% अंकों की शर्त भी अनिवार्य नहीं रहेगी।'
ये भी पढ़ें
उत्तरप्रदेश में तूफान का कहर, 51 की मौत, 83 घायल