गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Model kidnapped by lover, rescued after 12 hours
Written By
Last Modified: शनिवार, 14 जुलाई 2018 (10:54 IST)

शादी का वादा कर सिरफिरे आशिक से मॉडल को छुड़ाया, 12 घंटे तक चला हाईवॉल्टेज ड्रामा

शादी का वादा कर सिरफिरे आशिक से मॉडल को छुड़ाया, 12 घंटे तक चला हाईवॉल्टेज ड्रामा - Model kidnapped by lover, rescued after 12 hours
भोपाल। एक सिरफिरे आशिक द्वारा मॉडल लड़की को बंधक बनाने की घटना का अन्तत: पटाक्षेप हो गया। पुलिस ने शादी का वादा कर लड़की को लड़के के चंगुल से छुड़ा लिया है। लड़की की हालत स्थिर है। दोनों को ही इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
 
पुलिस ने कहा है कि हमने लड़की को छुड़ा लिया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इससे पहले सिरफिरे युवक ने एक लड़की को उसी के फ्लैट में घुसकर कथित तौर पर कट्टे के दम पर पिछले 12 घंटे से बंधक बनाकर रखा था।
 
मिसरौद थाना के प्रभारी संजीव चौसे के अनुसार एक तरफा प्यार करने वाला आशिक रोहित कुमार सिंह (30) मॉडलिंग करने वाली लड़की के मिसरौद इलाके स्थित एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल में उसके फ्लैट में सुबह सात बजे जा पहुंचा और उसने कट्टे का भय दिखाकर उसे बंधक बना लिया। सनकी आशिक मॉडल से शादी करना चाहता है। 
 
मिसरौद थाना के प्रभारी संजीव चौसे के अनुसार एक तरफा प्यार करने वाला आशिक रोहित कुमार सिंह (30) मॉडलिंग करने वाली लड़की के मिसरौद इलाके स्थित एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल में उसके फ्लैट में सुबह सात बजे जा पहुंचा और उसने कट्टे का भय दिखाकर उसे बंधक बना लिया। सनकी आशिक मॉडल से शादी करना चाहता है। 
 
रोहित उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है और अपने आप को सिंगर बताता है। शाम करीब पांच बजे बंधक लड़की ने कमरे से वीडियो कॉलिंग के जरिए अपने घर वालों से बात की थी और बताया था कि वह ठीक है।
 
लड़की की मां का कहना है कि लड़की-लड़का एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों एक दूसरे को मुंबई में एक कार्यक्रम में मिले थे और तब से उनमें बातचीत होती रहती थी। लेकिन, बाद में वह लड़की की पीछे पड़ गया और शादी का दबाव बनाने लगा और परेशान करने लगा।
 
बताया जाता है कि रोहित ने पुलिस को एक एफिडेविट भी दिया है जिसमे युवती और रोहित के हस्ताक्षर हैं। इसमें लिखा गया है युवती की ओर से लिखा गया है मैं रोहित से शादी करना चाहती हूं, हम लोग एक दुसरे के बिना नहीं रह सकते। हालंकि अभी इसकी पुष्टि नहीं है कि युवती के हस्ताक्षर सही है या नहीं।
ये भी पढ़ें
चीन में भारी बारिश, बाढ़, आंधी और तूफान से स्थिति भयावह