शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. mangal patwa
Written By
Last Modified: शनिवार, 20 जून 2015 (14:53 IST)

नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष पटवा का दुर्घटना में निधन

नीमच भाजपा जिलाध्यक्ष पटवा का दुर्घटना में निधन - mangal patwa
नीमच। पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के भतीजे और भाजपा जिला अध्यक्ष मंगल पटवा का शनिवार सुबह उदयपुर के समीप मंगलवाड़ चौराहे पर सड़क हादसे में निधन हो गया।
 

50 वर्षीय पटवा अपनी भतीजी को उदयपुर के एक कॉलेज में प्रवेश दिलाने ले गए थे। लौटते समय मंगलवाड़ चौराहे पर एक डंपर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मंगल पटवा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनकी भतीजी व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों की हालत नाजुक है। उन्हें उदयपुर के गीतांजलि हास्पि‍टल में भर्ती कराया गया है।