शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Malnutrition, worms, hospitals, food distribution system
Written By
Last Modified: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 (19:39 IST)

कुपोषितों को दिया कीड़े युक्त भोजन

कुपोषितों को दिया कीड़े युक्त भोजन - Malnutrition, worms, hospitals, food distribution system
मध्यप्रदेश के छतरपुर के जिला अस्पताल में कीड़े युक्त भोजन की वितरण किया जा रहा है। यह भोजन कुपोषण वार्ड एनआरसी में भर्ती बच्चों और उनकी माताओं को दिया जा रहा है।
इस भोजन की जिला अस्पताल परिसर में स्थित समर्पण क्लब द्वारा दिया जाता है। इस मामले में वार्ड की महिलाओं और भर्ती लोगों में आक्रोश है पर कोई विरोध नहीं कर पा रहा है क्योंकि उन्हें अस्पताल में इलाज जो करवाना है। वहीँ मामले पर वार्ड प्रभारी डॉ. राजेश जैन का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जानी चाहिए। 
 
वार्ड की महिलाओं और एनआरसी कर्मचारियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह का भोजन अक्सर आता है पर हम लोग मजबूरी में कुछ कह नहीं पाते। इस बार मीडिया की नजर पड़ गई तो मामला उजागर हो गया। हम लोग अच्छा भोजन चाहते हैं। इस तरह के भोजन से तो हम और बीमार हो जाएंगे। 
 
वहीँ मामले पर एनआरसी रसोईया हसीना बेगम का कहना है कि माताओं को भोजन समर्पण क्लब से आता है पर बच्चों को हमारी रसोई से भोजन दिया जाता है। जो भोजन महिलाओं को समर्पण क्लब से आया था उसमें कीड़े निकले हैं। इस मामले पर जब छतरपुर कलेक्टर रमेश भंडारी से बात की तो उन्होंने मामले को संज्ञान में लाए जाने के बाद कार्रवाई की बात कही। साथ ही इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाने और जांच की बात भी कही है।
 
दरअसल, समर्पण क्लब नाम से संस्था शहर के रसूखदार और सफेदपोश लोगों द्वारा चलाई जाती है,  जिससे कोई मामले में सीधा हाथ नहीं डाल पा रहा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि समर्पण क्लब नाम की संस्था को हर माह सरकार से लाखों रुपए का अनुदान भी मिलता है।
ये भी पढ़ें
निगरानी के लिए फरीदाबाद पुलिस कर रही ड्रोन का इस्तेमाल