शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. List of Madhya Pradesh ministers
Written By Author विकास सिंह
Last Updated : सोमवार, 13 जुलाई 2020 (12:19 IST)

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों की सूची

मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रियों की सूची - List of Madhya Pradesh ministers
भोपाल। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद शिवराज कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है। 2 जुलाई को शपथ लेने वाले 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विभागों ने वितरण कर दिया है,वहीं मंत्रिमंडल में पहले से शामिल 5 मंत्री जिन विभागों को संभाल रहे थे उनमें से कुछ मंत्रियों के विभागों को भी बदला गया है।

1-शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री- जनसंपर्क,सामान्य प्रशासन,नर्मदा घाटी विकास,विमानन
2- नरोत्तम मिश्रा-गृह,जेल, विधि एवं संसदीय कार्य
3-अरविंद भदौरिया- सहकारिता,लोक सेवा प्रबंधन
4-ओमप्रकाश सकलेचा-एमएसएमई
5-कमल पटेल - किसान कल्याण एवं कृषि विकास
6-गोपाल भार्गव- पीडब्ल्यूडी,कुटीर,ग्रामोद्योग
7-तुलसी सिलावट- जलसंसाधन,मछुआ कल्याण तथा मत्स्य 
8-भूपेंद्र सिंह-नगरीय विकास एवं आवास
9-मोहन यादव- उच्च शिक्षा
10-जगदीश देवड़ा- वित्त, वाणिज्यिक कर,योजना आर्थिकी एवं सख्यिकी
11-यशोधरा राजे- खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा
12-विश्वास सारंग- चिकित्सा शिक्षा,भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
13-विजय शाह – वन
14-बृजेंद्र प्रताप सिंह- खनिज संसाधन, श्रम
15-ऊषा ठाकुर – पर्यटन,संस्कृति अध्यात्म
16-मीना सिंह- आदिम जाति कल्याण,अनुसूचित जाति कल्याण
17-इमरती देवी- महिला एवं बाल विकास
18-महेंन्द्र सिंह सिसोदिया- पंचायत एवं ग्रामीण विकास
19-राजवर्धन दत्तीगांव- औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन
 20-गोविंद सिंह राजपूत-राजस्व, परिहवन
21-बिसाहू लाल सिंह- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं ग्रामोद्योग
22-एंदल सिंह कंसाना- पीएचई
23-प्रद्युम्न सिंह तोमर – ऊर्जा
24-प्रभुराम चौधरी – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
25-हरदीप सिंह डंग- नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा,पर्यावरण
26-प्रेम सिंह पटेल- पशुपालन,सामाजिक न्याय एवं निश्क्तजन कल्याण 
27-भारत सिंह कुशवाह (राज्यमंत्री)- उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण(स्वतंत्र प्रभार),नर्मदा घाटी विकास
28-इंदर सिंह परमार (राज्यमंत्री)- स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) सामान्य प्रशासन
29-रामखेलावन पटेल (राज्यमंत्री) - पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार)
30-राम किशोर कांवेर(राज्यमंत्री)- आयुष (स्वतंत्र प्रभार),जल संसाधन
31-बृजेंद्र सिंह यादव(राज्यमंत्री)-लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी
32-गिर्राज दंडोतिया(राज्यमंत्री)-किसान कल्याण तक कृषि विकास
33-सुरेश धाकड़(राज्यमंत्री)-लोक निर्माण विभाग
34-ओपी एस भदौरिया(राज्यमंत्री)-नगरीय विकास आवास