शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Lakshmi Tripathi
Written By
Last Modified: सागर , गुरुवार, 26 मई 2016 (13:59 IST)

बड़ा हमला! महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी किन्नर नहीं समलैंगिक हैं...

बड़ा हमला! महामंडलेश्वर लक्ष्मी त्रिपाठी किन्नर नहीं समलैंगिक हैं... - Lakshmi Tripathi
-कीर्ति राजेश चौरसिया
सागर। हाल ही में उज्जैन सिंहस्थ के दौरान अस्तित्व में आए किन्नर अखाड़े पर एक किन्नर ने ही बड़ा हमला किया है। ये किन्नर और कोई नहीं बल्कि सागर की पूर्व महापौर किन्नर कमला बुआ हैं। 
 
कमला बुआ ने कहा है कि महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी दरअसल किन्नर नहीं बल्कि समलैंगिक हैं। उन्होंने कहा कि संत-महंतों की मान्यता के बिना अखाड़े का कोई औचित्य नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि कुछ किन्नरों ने मिलकर लक्ष्मी त्रिपाठी को किन्नर अखाड़े (परी अखाड़ा) का महामंडलेश्वर घोषित कर दिया था, जबकि कुछ किन्नर पीठाधीश्वर बन गए थे। हालांकि सिंहस्थ के दौरान इस अखाड़े में लोग काफी संख्या में पहुंचे थे।