शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Kusum Mehadele hits child by leg
Written By
Last Updated :रीवा-मध्‍यप्रदेश , रविवार, 1 नवंबर 2015 (22:53 IST)

शिवराज की महिला मंत्री ने मारी बच्चे को लात (वीडियो)

शिवराज की महिला मंत्री ने मारी बच्चे को लात (वीडियो) - Kusum Mehadele hits child by leg
रीवा-मध्‍यप्रदेश। मध्‍यप्रदेश के पन्ना में शिवराज सरकार की महिला मंत्री कुसुम मेहदेले ने असंवेदनशील बर्ताव करते हुए एक गरीब बच्चे को लात मार दी। घटना के बाद से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया है।
दरसअल, मध्यप्रदेश सरकार की पीएचई मंत्री कुसुम मेहदेले पन्ना शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। जब वे कार्यक्रम स्थल से बाहर आ रही थीं, तभी एक गरीब बच्चा उनके पैरों में गिरकर एक रुपया मांगने लगा।
 
 
हैरानी की बात यह है कि गिड़गिड़ाते हुए रुपए मांग रहे बच्चे पर महिला मंत्री को दया नहीं आई, बल्कि बच्‍चे के सिर में अपने पैरों से किक मारने लगीं। इतने में उनके सुरक्षा कर्मियों ने बच्चे को उठाकर दूर फेंक दिया।