शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. khandwa
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 मई 2015 (22:26 IST)

एआरटीओ की सख्ती के बाद हालात में सुधार

एआरटीओ की सख्ती के बाद हालात में सुधार - khandwa
-प्रतीक मिश्रा 
 
खंडवा। जिले की सड़कों पर नियम विरुद्ध दौड़ रही बसों के खिलाफ खंडवा एआरटीओ सुनील गौड़ की कार्रवाई पिछले कई दिनों से लगातार  जारी है। उनकी सख्ती के बाद जिले की अधिकांश बसों में आपातकालीन द्वारा लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही परिवहन मंत्रालय द्वारा यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए तय किए गए मापदंडों की भी पूर्ति होती दिखाई पड़ रही है।
 

एआरटीओ की सख्ती से जिले के बस संचालकों में हड़कंप सा मच गया था। कुछ दिन पहले एआरटीओ ने कार्रवाई करते हुए बसों के फिटनेस तक निरस्त किए थे। इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक बस संचालकों को नोटिस भी थमाए गए थे। अब बसों में धीरे-धीरे सुधार होता दिखाई दे रहा है।
 
एआरटीओ गौड़ ने चर्चा में बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य सकारात्मक परिवर्तन करना है। गुरुवार को भी बिना परमिट की एक बस को जब्त किया गया है, जो कार्यालय में ही खड़ी है। बस संचालक भी अब जागरूक होते नजर आ रहे हैं।