शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Indore minimum temperature
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (22:48 IST)

इंदौर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, कड़कड़ाती ठंड जारी

इंदौर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री, कड़कड़ाती ठंड जारी - Indore minimum temperature
इंदौर। उत्तर भारत में जारी बर्फबारी के असर से मध्यप्रदेश के इंदौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के चलते पारा लुढ़ककर 6 डिग्री तक पहुंच गया।
 
 
स्थानीय मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर से पूर्व की ओर चल रहीं ठंडी हवाओं के चलते इंदौर का मौजूदा न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया है।

इस कड़कड़ाती ठंडक में 29 फीसदी नमी की वजह से कड़कड़ाती ठंड बनी हुई है। आगामी 3 दिनों तक मौसम अत्यधिक ठंडा रहने का अनुमान है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड में 115 साल पुराना पुल टूटा, 2 मरे, 3 घायल