Hanuman Chalisa
Sat, 7 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Choti

चोटी कटी, मासूम की तबियत बिगड़ी...

chati
-कुंवर राजेन्द्रपालसिंह सेंगर  
 
बागली। सोमवार को बागली अनुभाग के आदिवासी ग्राम पांडुतलाब में एक नाबालिग बालिका की चोटी कटने की घटना प्रकाश में आई है।
 
घटना के बाद बालिका की तबियत खराब हो गई। वहीं परिवार ने भी टोने-टोटके करते हुए घर के दरवाजे पर नींबू-मीर्च बांध लिए। जानकारी के अनुसार कक्षा 6टी में अध्ययनरत बालिका रिया पिता किशोर मुजाल्दे रविवार को अपने घर में सोई थी। सोमवार को जब वह सोकर उठी तो उसकी चोटी कटी हुई थी और बाल फर्श पर पड़े थे।
 
घटना के बाद बालिका के परिजन उसे समीप के ग्राम आनंदनगर के एक पडियार के पास लेकर गए। जहां बालिका की झाड़-फूंक भी की गई। बालिका की माता सकलीबाई ने बताया कि रिया अब ठीक है।
ये भी पढ़ें
क्या है तीन तलाक, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सही इस्लाम सामने आया