• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. VK Pandian's claim regarding assembly elections in Odisha
Last Modified: भुवनेश्वर , सोमवार, 8 अप्रैल 2024 (17:30 IST)

Odisha Elections : ओडिशा में वीके पांडियन का दावा, बीजद विधानसभा की 3 चौथाई सीटें जीतेगी

Odisha Elections : ओडिशा में वीके पांडियन का दावा, बीजद विधानसभा की 3 चौथाई सीटें जीतेगी - VK Pandian's claim regarding assembly elections in Odisha
VK Pandian's claim regarding assembly elections in Odisha : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी और बीजू जनता दल (बीजद) के नेता वीके पांडियन ने रविवार को दावा किया कि पार्टी राज्य में विधानसभा की 147 सीटों में से तीन चौथाई सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
बीजद की शाखा ‘बीजू श्रमिक समुख्य’ के राज्य स्तरीय सम्मेलन को यहां संबोधित करते हुए नौकरशाह से नेता बने पांडियन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पार्टी विधानसभा की 75 प्रतिशत सीटें जीतकर लगातार छठी बार सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा, बीजद विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड अंतर से जीतेगी।
उन्होंने कहा, हम विधानसभा की तीन-चौथाई सीटें जीतेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी लोकसभा चुनाव में भी अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी। ओडिशा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ होंगे। (भाषा) फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
ओडिशा के पूर्व मंत्री गणेश्वर बेहरा बीजद में शामिल, कांग्रेस से दिया था इस्तीफा