• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Kamal Naths close aide and former minister Deepak Saxena joins BJP
Last Updated :भोपाल , शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (23:41 IST)

मप्र में कांग्रेस को फिर झटका, कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री ‌मोहन यादव ने दिलाई सदस्यता

मप्र में कांग्रेस को फिर झटका, कमलनाथ के करीबी और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल - Kamal Naths close aide and former minister Deepak Saxena joins BJP
Former minister Deepak Saxena joins BJP : मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगा है। इस बार कमलनाथ के कट्‌टर समर्थक और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना आज उनका साथ छोड़ भाजपा में शा‍मिल हो गए। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपक सक्सेना को भाजपा की सदस्‍यता दिलाई।
खबरों के अनुसार, लंबे समय से चल रहे कयासों के बीच कांग्रेस के पूर्व मंत्री और कमलनाथ के बेहद करीबी दीपक सक्सेना आज भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें पार्टी मुख्यालय में सदस्यता दिलाई। सक्सेना ने अपने कई समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्‍यता ग्रहण की।

भाजपा में शामिल होने से पहले दीपक सक्सेना ने कहा कि मुझे कमलनाथ को छोड़ने का बहुत दुख है, साथ ही भाजपा ज्वाइन करने की खुशी भी है। अपने 4 बार के विधायकी कार्यकाल में दीपक सक्सेना 2 बार पीएचई मंत्री बनाए गए और कैबिनेट मंत्री बने। इतना ही नहीं अपेक्स बैंक के डायरेक्टर के रूप में दीपक सक्सेना ने 8 देशों की यात्रा भी की।
यह सभी उपलब्धियां दीपक सक्सेना को कमलनाथ के साथ रहने के कारण मिली। नकुलनाथ के सवाल पर दीपक सक्सेना कोई भी जवाब देने से बचते नजर आए, बोले कि नकुलनाथ के साथ क्या होगा और छिंदवाड़ा को कौन जीतेगा, ये तो वक्त बताएगा।
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
पुरानी पेंशन योजना हमने नहीं छोड़ी, हमारे दिमाग में है : पी. चिदंबरम