मंगलवार, 30 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. aditya yadav will contest elections from badaun lok sabha seat
Last Updated :लखनऊ , रविवार, 14 अप्रैल 2024 (21:10 IST)

SP ने बदायूं सीट पर फिर बदला उम्मीदवार, अब शिवपाल के बेटे आदित्य यादव लड़ेंगे चुनाव

SP ने बदायूं सीट पर फिर बदला उम्मीदवार, अब शिवपाल के बेटे आदित्य यादव लड़ेंगे चुनाव - aditya yadav will contest elections from badaun lok sabha seat
Lok Sabha Elections 2024  : बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) नहीं, बल्कि उनके बेटे आदित्य यादव (Aditya Yadav) होंगे। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने घोषणा कर दी है। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी ने अपनी एक और लिस्ट जारी की है।
इस लिस्ट में सपा ने बदायूं से शिवपाल यादव की जगह उनके बेटे आदित्य यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही सुल्तानपुर सीट पर भी अपना उम्मीदवार बदलते हुए रामभुआल निषाद को टिकट दिया है।

काफी दिनों से चर्चा थी कि शिवपाल यादव बदायूं सीट से अपने बेटे आदित्य यादव को चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके संकेत भी शिवपाल यादव ने पहले दे दिए थे। सपा की नई लिस्ट जारी होने के बाद साफ हो गया है कि बदायूं सीट से शिवपाल नहीं उनके बेटे आदित्य यादव चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें
मनोज तिवारी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट