शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. like advani murli manohar joshi also asked not to contest 2019 elections
Written By
Last Updated : मंगलवार, 26 मार्च 2019 (11:20 IST)

आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट कटा, स्टार प्रचारकों में भी नहीं मिली जगह

murli manohar joshi। आडवाणी के बाद मुरली मनोहर जोशी का भी टिकट कटा, स्टार प्रचारकों में भी नहीं मिली जगह - like advani murli manohar joshi also asked not to contest 2019 elections
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बाद अब मुरलीमनोहर जोशी भी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। जोशी वर्तमान में उत्तरप्रदेश के कानपुर से सांसद हैं। पार्टी ने उन्हें लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा है। उनकी तरफ से कानपुर के मतदाताओं को इस संबंध में संदेश भी दिया गया है।
 
 
कानपुर के मतदाताओं को संबोधित करते हुए, अहस्ताक्षरित संदेश में लिखा है कि 'श्री रामलाल महासचिव (संगठन) भाजपा ने आज मुझे अवगत कराया कि मुझे कानपुर और अन्य जगहों से आगामी संसदीय चुनाव नहीं लड़ना चाहिए।
 
भाजपा ने 75 पार कर चुके वरिष्ठों को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। लालकृष्ण आडवाणी की जगह गुजरात के गांधीनगर से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा इन दोनों नेताओं का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भी नहीं है।
 
 
बीजेपी ने यूपी के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, उमा भारती शामिल हैं। 40 स्टार प्रचारकों की सूची से लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नाम गायब हैं।