• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Congress CWC Meetings
Written By
Last Updated : शनिवार, 9 मार्च 2019 (23:27 IST)

कांग्रेस की 12 मार्च को गुजरात में सीडब्ल्यूसी की बैठक, रैली का आयोजन करेगी

Congress। कांग्रेस की 12 मार्च को गुजरात में सीडब्ल्यूसी की बैठक, रैली का आयोजन करेगी - Congress CWC Meetings
अहमदाबाद। गुजरात में 12 मार्च को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने शनिवार को बताया कि 1930 में शनिवार के ही दिन यहां साबरमती आश्रम से महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी और इसी दिन को मनाने के लिए यह बैठक इस दिन आयोजित की जा रही है।
 
उन्होंने बताया कि पार्टी के निर्णय लेने वाले उच्चतम निकाय की यह बैठक गांधीनगर के अडालज में जनसभा के बाद होगी। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
 
चावड़ा ने यहां बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 12 मार्च को अहमदाबाद में होगी। महात्मा गांधी ने 1930 में उसी दिन ऐतिहासिक दांडी यात्रा की शुरुआत की थी। सीडब्ल्यूसी 58 साल के अंतर पर 1961 के बाद से पहली बार गुजरात में बैठक कर रही है।
 
उन्होंने बताया कि साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के बाद गुजरात दौरा शुरू होगा। साथ ही चावड़ा ने बताया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों एवं चुनाव प्रचार की तैयारियों पर चर्चा होगी। (भाषा)