बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Case filed against Sakshi Maharaj
Written By
Last Updated :उन्नाव , मंगलवार, 9 अप्रैल 2019 (09:03 IST)

साक्षी महाराज ने नामांकन भरने से पहले कर दी यह बड़ी गलती, आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Sakshi Maharaj
उन्नाव। उन्नाव सीट से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज के खिलाफ सोमवार को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया गया है। उन्होंने इसी दिन अपना नामांकन पत्र भरा था। इस दौरान उनके साथ 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला था।
 
बड़ी तादाद में गाड़ियों के काफिले के साथ नामांकन भरने जा रहे साक्षी महाराज से जब इनके पास मांगे गए, तो वो दिखाने में नाकाम रहे। उनके पास मात्र 13 गाड़ियों के ही पास थे। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज किया गया है।
 
इस बीच महागठबंधन ने उन्नाव से पूजा पाल की जगह अब अरुण शंकर शुक्ल उर्फ अन्ना महाराज को गठबंधन ने अपना प्रत्याशी बनाया है। यहां से कांग्रेस ने पूर्व सांसद अनु टंडन चुनाव मैदान में उतारा है।