मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Loksabha election 2019 : BJP third list of candidates
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 मार्च 2019 (09:39 IST)

भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, पुरी से डॉ. संबित पात्रा लड़ेंगे चुनाव

भाजपा ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की, पुरी से डॉ. संबित पात्रा लड़ेंगे चुनाव - Loksabha election 2019 : BJP third list of candidates
नई दिल्ली। भाजपा ने शुक्रवार देर रात लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। पार्टी ने डॉ. संबित पात्रा को ओडिशा की प्रतिष्ठित पुरी सीट से अपना उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने देर रात ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए क्रमश: 22 एवं 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। इसके साथ ही जारी लोकसभा की सूची में आंध्र प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की छह, ओडिशा की पांच तथा मेघालय एवं असम की एक-एक सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए।

इनमें अधिकतर सीटों पर पहले या दूसरे चरण में मतदान होना है। पुरी में तीसरे चरण में मतदान होगा। पार्टी इससे पहले 185 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

इन नामों को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम रूप दिया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज, नितिन गडकरी शामिल हुए।
 
भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची इस प्रकार है :