गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष सीखें
  4. Palmistry Astrology

हस्तरेखा से जानें इंजीनियर एवं जहाज चालक बनने के योग

हस्तरेखा से जानें इंजीनियर एवं जहाज चालक बनने के योग - Palmistry Astrology
इंजीनियर या जहाज चालक बनने के लिए आपके हाथों में होना चाहिए निम्नलिखित योग : -



 
1. जिस जातक की अंगुलियां मोटी और नुकीली हों, अंगूठा छोटा, हथेली चौड़ी हो और ग्रह पर्वत चपटे हो वह मैकेनिकल इंजीनियर होता है। जिसकी अंगुलियां चपटी, पतली और गोल होती हैं, चन्द्र  पर्वत उच्च हो एवं शेष उपर्युक्त लक्षण भी हो, वह विद्युत एवं किसी कंपनी में इंजीनियर होता है।
 
 


 


2. जिसके हाथ की सोम रेखा आयु रेखा से मिले एवं बुध, गुरु पर्वत उठे हुए हो, हृदय रेखा स्वच्छ  हो वह समुद्री जहाज चालक होता है।
 

 

 

 

3. जिस जातक के हाथों की चारों अंगुलियों के पर्वत चौड़ें हों सूर्य के नीचे मुद्रा चिह्न हो वह वायुयान  चालक होता है।
 

 


 


4. जिस जातक के हाथ में चन्द्र पर्वत उच्च हो वह नाविक होता है।
 

 


 


5. जिस जातक की मस्तक रेखा मंगल पर्वत पर जाए और मंगल पर्वत उच्च हो वह समुद्र सैनिक (सैलर) होता है।