शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. food
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 22 दिसंबर 2017 (12:59 IST)

खाने की इस क्विज से आप चकरा जाएंगे

खाने की इस क्विज से आप चकरा जाएंगे | food
फल सब्जी में फर्क करना तो बच्चों का खेल है, ऐसा आपको लगता है। देखें, इन 10 में से आप कितने सही जवाब दे पाते हैं क्योंकि आप जिसे सब्जी समझते हैं, वह दरअसल सब्जी है ही नहीं।
 
बैंगन
जो मीठा है और कच्चा खाया जा सकता है, वह फल, बाकी सब सब्जी। यह आसान तरीका है लेकिन सही नहीं। विज्ञान की नजर में बैंगन फल है।
 
शिमला मिर्च
फल दरअसल फूल से उगते हैं। अधिकतर वे मीठे होते हैं लेकिन हमेशा नहीं। शिमला मिर्च इस लिहाज से फल है और इसी तरह भिंडी भी।
 
टमाटर
विज्ञान की दृष्टि में किसी भी पौधे का बीज वाला वह हिस्सा है जो अंडाशय से विकसित होता है फल है। इसीलिए टमाटर फल की श्रेणी में आते हैं।
 
कद्दू
पौधे की जड़ और पत्तों से उगने वाली चीजें सब्जी कहलाती हैं, जैसे आलू और पालक। लेकिन कद्दू के साथ ऐसा नहीं है, इसलिए यह भी फल है।
 
खीरा
जी हां, अब तक तो आप समझ ही गए होंगे, रसदार खीरा भी फल ही होता है।
 
तरबूज
अगर आप क्विज से घबरा कर अब तरबूज को सब्जी कह रहे हैं, तो आप गलत हैं। तरबूज फल ही है लेकिन 'बेरी' की श्रेणी में आता है।
 
केला
बेरी ऐसे फल को कहते हैं जिसके अंदर ढेर सारे बीज हों और जो एक ही अंडाशय की उपज हों। इस लिहाज से केला भी बेरी है।
 
स्ट्रॉबेरी
इस फल के तो नाम में ही बेरी है लेकिन कमाल की बात है कि यह बेरी नहीं है क्योंकि इसमें एक नहीं कई अंडाशय हैं।
 
मूंगफली
अंग्रेजी में पीनट कहे जाने वाली मूंगफली 'नट' यानि बादाम की श्रेणी में नहीं आती है, बल्कि अपने हिन्दी नाम की करह फली है। मटर और चना भी फली हैं।
 
मक्का
भुना हुआ भुट्टा खाने के कारण इसे भी लोग अक्सर फल या सब्जी समझते हैं लेकिन यह गेहूं और चावल की तरह अनाज है।
ये भी पढ़ें
भारत के रसोइयों के लिए सरसों तेल क्यों है खास?