शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. Diwali in america
Written By
Last Modified: सोमवार, 2 अक्टूबर 2017 (10:55 IST)

अमेरिका में दीवाली की जबरदस्त तैयारियां

अमेरिका में दीवाली की जबरदस्त तैयारियां - Diwali in america
इस साल दीवाली सिर्फ भारत, नेपाल और भूटान में ही नहीं मनायी जाएगी। बल्कि इस दौरान अमेरिका भी जगमगाएगा. वहां दीवाली की जबरदस्त तैयारियां हो रही हैं।
 
दीवाली अब अमेरिका का भी त्योहार बन रही है। विदेशों में रहने वाले हिन्दू, सिख, बौद्ध और जैन छोटे मोटे तरीके से दीवाली मनाते थे। लेकिन अब अमेरिका में दूसरे समुदाय भी इस त्योहार में शामिल हो रहे हैं। अमेरिका में इस बार दीवाली की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। डिज्नीलैंड, टाइम्स स्क्वेयर, कई पार्कों व म्यूजियमों में दीवाली मनायी जाएगी।
 
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर दीवाली मनाने का आइडिया नीता भसीन को आया। नीता कहती हैं, कई भारतीय प्रवासियों ने अमेरिका में बड़ी कामयाबी हासिल की है, लेकिन इसके बावजूद लोग भारत के बारे में बहुत ज्यादा नहीं जानते हैं। मुझे लगा कि अब समय आ गया है कि हम भारत को अमेरिका की मुख्यधारा के बीच लाएं और दुनिया को भारत की समृद्ध संस्कृति, विरासत, कला और विविधता दिखाएं।"
 
नीता भसीन 40 साल पहले भारत से अमेरिका पहुंचीं। आज वह एएसबी कम्युनिकेशन की प्रेसीडेंट हैं। नीता के मुताबिक यह लगातार चौथा साल होगा जब टाइम्स स्क्वेयर पर दीपावली मनायी जाएगी। भारत में भले ही दीपावली 19 अक्टूबर को हो, लेकिन टाइम्स स्क्वेयर पर दीवाली सात अक्टूबर को मनायी जाएगी। इस दौरान भारतीय डांस, भारतीय भोजन, साड़ी, लैंप और दूसरी चीजें भी पेश की जाएंगी।
 
कैलिफोर्निया के मशहूर डिज्नीलैंड में दीवाली मनायी जाएगी। 10 नंवबर से सात जनवरी तक चलने वाले हॉलीडे सीजन के दौरान दीवाली सांस्कृतिक मेले का हिस्सा बनेगी। 
 
टेक्सस के सैन एंटोनियो में दीवाली चार नवंबर को होगी। सैन एंटोनिया में पिछले साल भी दीवाली त्योहार के दौरान 15,000 से ज्यादा लोग जुटे थे। न्यू यॉर्क के रुबिन म्यूजियम में 50 भारतीय शास्त्रीय संगीतज्ञों के साथ 21 अक्टूबर की रात से 22 अक्टूबर की सुबह तक दीवाली मनायी जाएगी। इनके अलावा कैरी, सिएटल, ओहायो और वर्जीनिया में भी दीपोत्सव होगा।
 
ओएसजे/एमजे (एपी)
ये भी पढ़ें
जब गांधीजी ने सूट-बूट छोड़ धोती अपनाई