शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. बॉलीवुड स्टार जिन्होंने कभी शादी नहीं की
Written By
Last Modified: सोमवार, 14 मई 2018 (16:05 IST)

बॉलीवुड स्टार जिन्होंने कभी शादी नहीं की

बॉलीवुड स्टार जिन्होंने कभी शादी नहीं की - बॉलीवुड स्टार जिन्होंने कभी शादी नहीं की
कई बॉलीवुड स्टारों की शादियां धूमधाम से होती हैं। लेकिन कई ऐसे भी सितारें हैं जिन्होंने शादी का लड्डू नहीं चखा। चलिए डालते हैं इन्हीं पर एक नजर।
 
आशा पारेख
हिंदी सिनेमा में आशा पारेख 1960 और 1970 के दशक में चोटी की अभिनेत्रियों में शामिल रहीं। लेकिन उन्होंने कभी शादी नहीं की। हालांकि अपनी आत्मकथा में उन्होंने माना कि उन्हें निर्देशक नासिर हुसैन से प्यार था।
 
नंदा
अभिनेत्री नंदा की निर्माता मनमोहन देसाई से सगाई हुई थी। लेकिन शादी से पहले ही मनमोहन देसाई एक हादसे में मारे गए। इसके बाद नंदा ने कभी शादी नहीं की। यहां नंदा (सबसे बाएं) वहीदा रहमान, हेलन और साधना के साथ दिख रही हैं।
 
सुरैया
मशहूर अभिनेत्री सुरैया और जाने माने एक्टर देवानंद के इश्क के किस्से बहुत मशहूर हुए, लेकिन बताया जाता है कि सुरैया की मां ने उन्हें देवानंद से शादी नहीं करने दी। इसके बाद सुरैया ने कभी शादी नहीं की।
 
परवीन बाबी
70 और 80 के दशक की सबसे कामयाबी अभिनेत्रियों में शुमार परवीन बाबी के कई लोगों से संबंध रहे हैं, लेकिन उन्होंने शादी कभी नहीं की। सुपरस्टार अभिताभ बच्चन के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया था।
 
जयललिता
राजनीति में कदम रखने से पहले जयललिता तमिल फिल्मों की एक मशहूर अभिनेत्री थीं। वह तमिल सुपरस्टार और बाद में राजनेता बने एमजी रामचंद्रन की करीबी थी और बाद में उनकी उत्तराधिकारी भी बनी। लेकिन जयललिता आजीवन सिंगल रहीं।
 
अनु अग्रवाल
1990 में आई फिल्म 'आशिकी' से अनु अग्रवाल रातों रात बड़ी स्टार बन गईं। लेकिन फिर कभी उन्हें ऐसी कामयाबी नहीं मिली। बाद में एक हादसे में उनके चेहरे को बहुत नुकसान हुआ। आज तक उन्होंने शादी नहीं की है।
 
नगमा
नगमा फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। राजनीति में भी उन्होंने कदम रखा। लेकिन शादी अब तक नहीं की है। हालांकि भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली के साथ उनके अफेयर की अफवाहें खूबी चलीं।
 
सुष्मिता सेना
मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन भी शादी न करने वाली बॉलीवुड हस्तियों में शामिल हैं। हालांकि कई लोगों से उनके संबंध रहे हैं। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया हुआ है और सिंगल पेरेंट के तौर पर उनकी परवरिश कर रही हैं।
 
तब्बू
रिपोर्टों के मुताबिक अभिनेत्री तब्बू की सगाई फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला से हुई थी, लेकिन निजी मतभेदों के कारण बात बन नहीं सकी। तेलुगु सुपरस्टार के साथ भी उनका नाम जोड़ा गया। लेकिन तबू अभी तक सिंगल हैं।
 
संजीव कुमार
गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता संजीव कुमार ने भी कभी शादी नहीं की। बताया जाता है कि उन्होंने 1973 में हेमा मालिनी के सामने शादी की पेशकश रखी थी। सुलक्षणा पंडित के साथ भी उनके अफेयर के किस्से मशहूर हुए। लेकिन दोनों ही हमेशा कुंवारे रहे।
 
सलमान खान
यह बॉलीवुड का सबसे बड़ा सवाल है: सलमान खान शादी कब करेंगे? वह 52 साल के हो गए हैं। उनकी जिंदगी में संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ जैसी कई अभिनेत्रियां आई हैं। लेकिन सलमान अब भी सिंगल हैं।
 
करन जौहर
मशहूर बॉलीवुड निर्माता निर्देशक करन जौहर 45 की उम्र को पार कर चुके हैं, लेकिन वह कहते रहे हैं कि शादी नहीं करेंगे। हाल में वह सरोगेसी से जुड़वा बच्चों के पिता बने हैं। वह अपनी लैंगिकता को लेकर भी लगातार सुर्खियों में रहते हैं।
ये भी पढ़ें
हर गांव में पहुंची बिजली, अब हर घर को रोशन करने का लक्ष्य