गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mohali One Day, Dhoni, Mohali One Day
Written By
Last Updated : सोमवार, 4 दिसंबर 2017 (15:30 IST)

श्रीलंका वन-डे के बाद 'धोनी' लेंगे रिटायरमेंट

श्रीलंका वन-डे के बाद 'धोनी' लेंगे रिटायरमेंट - Mohali One Day, Dhoni, Mohali One Day
भारत और श्रीलंका की टेस्ट सीरीज चल रही है। टेस्ट के बाद 10 दिसंबर से वन-डे सीरीज शुरू होगी। 10 दिसंबर से वनडे मैच की शुरुआत होगी। सीरीज का दूसरा वन-डे 13 दिसंबर को मोहाली में खेला जाएगा। 
 
यह मुकाबला मोहाली में खेला जाएगा। मोहाली में खेले जाने वाला यह वन-डे 'धोनी' के लिए खास होगा, क्योंकि धोनी इसके बाद रिटायर हो जाएंगे। वे मैदान में दिखाई नहीं देंगे। 'धोनी' के रिटायरमेंट के लिए विदाई समारोह भी रखा गया है।
 
शायद आप चौंक गए होंगे, आप सोच रहे होंगे कहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा तो नहीं कह रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। मोहाली में 'धोनी' रिटायर तो होंगे लेकिन  वे माही नहीं बल्कि मोहाली पुलिस का स्निफर डॉग धोनी होगा। दरअसल, 'धोनी'  मोहाली पुलिस का स्निफर डॉग है।   
 
पिछले दस साल से पुलिस के साथ रहा यह लैब्राडोर नस्ल का कुत्ता श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के बाद रिटायरमेंट ले लेगा। इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर अनुसार मोहाली पुलिस ने बाकायदा इसका विदाई समारोह भी रखा है। फरवरी 2007 में पुलिस के डॉग स्क्वॉयड में शामिल हुआ 'धोनी' कई हाई प्रोफाइल मामलों में अपनी सेवाएं दे चुका है। इनमें पिछले दिनों डेरा सच्चा सौदा के अनुयाइयों को खदेड़ने का मामला भी शामिल है।
 
'धोनी' के अलावा दो और स्निफर डॉग प्रीति और जॉन भी उसी दिन रिटायर होंगे। रिटायरमेंट के बाद इनकी देखभाल किए इन्हें लोग गोद भी ले सकते हैं। इसके लिए बाकायदा बोली भी लगाए जाएगी। इस बोली के लिए धोनी की बेस प्राइस 800 रुपए रखी गई है।
ये भी पढ़ें
मोदी का राहुल पर हमला, कहा कांग्रेस को मुबारक हो औरंगजेब राज