शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India Australia match
Written By
Last Updated :ब्रिसबेन , शुक्रवार, 19 दिसंबर 2014 (15:39 IST)

ब्रिसबेन टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने ली पहली पारी में बढ़त

ब्रिसबेन टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने ली पहली पारी में बढ़त - India Australia match
ब्रिसबेन। ब्रिसबेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने खेल के तीसरे दिन भारत पर पहली पारी के आधार पर 97 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 505 रनों पर खत्म हुई। भारत ने अपनी पहली पारी में 408 रन बनाए थे।

पहली पारी में पिछड़ने के बाद भारत ने अपनी दूसरी पार की शुरुआत की और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बना लिए थे। भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 26 रन पीछे है, जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं।  

भारत की दूसरी पारी में मुरली विजय आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे। उन्होंने स्टार्क की गेंद पर आउट होने से पहले 27 रन बनाए।  

 तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 221 रनों से आगे खेलना शुरू किया। खेल के पहले ही सत्र में कप्तान स्टीवन स्मिथ ने अपना शतक पूरा किया। मिशेल जॉनसन ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए लंच से पहले ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

लंच के बाद स्मिथ और जॉनसन आउट हो गए लेकिन अंतिम बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ जमकर सबक सिखाया बल्कि टीम को 500 के पार भी पहुंचाया। चाय के बाद जब ऑस्ट्रेलियाई पारी 505 रनों पर समाप्त हुई तब तक मेजबान टीम भारत पर पहली पारी के आधार पर 97 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी थी। 

भारत की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और ‍पहली पारी के शतकवीर बल्लेबाज मुरली विजय 27 रनों के निजी स्कोर पर स्टार्क का शिकर बन गए। भारत के लिए यह बहुत जरूरी है कि वह अपनी दूसरी पारी बड़ा स्कोर बनाए। 

मैच से जुड़ी हर जानकारी...

* तीसरे दिन का खेल खत्म, भारत 71/1 
* भारत अब भी ऑस्ट्रेलिया से 26 रन पीछे जबकि उसके नौ विकेट शेष। 
शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर।
* भारत की दूसरी पारी की खराब शुरुआत, मुरली विजय आउट। 

* मुरली विजय 27 रन बनाकर स्टार्क की गेंद पर बोल्ड हुए। 
ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी के आधार पर 97 रनों की बढ़त।
* ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 505 रन बनाए। 
* अश्विन ने मिशेल स्टार्क को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई पारी समाप्त की।
* इस समय तक ऑस्ट्रेलिया को भारत पर 95 रन की बढ़त मिल गई।
* चाय तक आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बना लिए थे। 
स्टार्क-हैजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया को पहुंचाया 500 के पार।
* मिशेल स्टार्क का अर्धशतक, ऑस्ट्रेलिया को 89 रनों की बढ़त।
* ऑस्ट्रेलिया के अंतिम बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को खासा परेशान किया।
* ऑस्ट्रेलिया का नौवां विकेट गिरा, नैथन लियोन 23 रन बनाकर आउट। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 454/9।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर भारत पर बढ़त हासिल की।
* कप्तान स्मिथ ने खेली 133 रनों की शानदार पारी।
* ऑस्ट्रेलिया का आठवा विकेट गिरा। ईशांत शर्मा ने स्टीवन स्मिथ को किया बोल्ड। 
* जॉनसन (88) ने ईशांत की गेंद पर धोनी को दिया कैच।
* मिशेल जॉनसन आउट, ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका।






* स्टीवन स्मिथ 110 और मिशेल जॉनसन 67 रन बनाकर खेल रहे थे।
* लंच तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6 विकेट पर 351 रन।
* स्मिथ डेब्यू टेस्ट में कप्तान के रूप में शतक बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के 10वें बल्लेबाज।
* स्टीवन स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में कप्तान के रूप में पहला शतक बनाया।
* मिशेल जॉनसन ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक पूरा किया।
* बैड हैडिन भी मात्र 6 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। आरोन की गेंद पर पुजारा ने लपका कैच।
* मार्श को ईशांत शर्मा ने बोल्ड किया।
* मिशेल मार्श 32 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।
* तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की खराब शुरुआत।