बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli Performace since August 2022, Virat kohli 2023 records
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (19:31 IST)

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

जहाँ कुछ लोग विराट को रिटायरमेंट की तरफ धकेलना चाह रहे हैं, वहीँ विराट लगातार भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे रहे हैं

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला - Virat Kohli Performace since August 2022, Virat kohli 2023 records
कृति शर्मा 
 
  • भारत के लिए लगातार ख़ास प्रदर्शन दे रहे विराट 
  • देखें 2022 से अब तक कैसा रहा प्रदर्शन 
  • विराट नहीं होने वाले जल्दी रिटायर 
 
Virat Kohli Performace since August 2022 :  भले ही लोग कितना भी विराट (Virat Kohli) की आलोचना करें कितना भी कहे कि उन्हें अब रिटायरमेंट ले लेना चाहिए, विराट कोहली किसी की नहीं सुनने वाले वे हर एक सीरीज में अपना दमदार प्रदर्शन दे रहें हैं। आखिरकार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके प्रदर्शन के लिए ही तो उन्हें King Kohli नाम से पुकारा जाता है।

अभी अक्टूबर नवंबर में होने वाले वर्ल्ड कप (World Cup) उसका एक उदाहरण था जहाँ विराट कोहली ने हर एक मैच में अपना बेस्ट परफॉरमेंस दिया। उन्होंने उनके आइडल और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का 49 ODI Centuries का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला। South Africa के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में उन्होंने शतक जड़ यह कारनामा किया था। विराट कोहली ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने महज 11 रन 95.62 में 765 रन बनाए। 
 
अगस्त 2022 से अब तक की बात करें तो Asia Cup 2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन उनके रहे (276), T20 World Cup 2022 में उन्होंने सबसे ज़्यादा रन बनाए (296), Border - Gavaskar Trophy 2023 में भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा रन उन्होंने बनाए (297), WTC 2021-23 में  भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन उन्होंने बनाए , ODI World Cup 2023 में सबसे ज़्यादा रन उन्होंने बनाए (765), India vs South Africa Test Series में भारत की तरफ से उन्होंने सबसे ज़्यादा रन बनाए (172), WTC 2023-25 के लिए  भारत की तरफ से अब तक सबसे ज्यादा रन उन्होंने बनाए (369)।

वे लगातार भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन देते आ रहे हैं, इसके बावजूद भी अगर कुछ लोग यह कहते हैं कि उन्हें रिटायर हो जाना चाहिए तो वे भारतीय क्रिकेट को अच्छे से फॉलो नहीं कर पा रहे हैं या आंकड़ों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।    
  
 
अगस्त 2022 से विराट कोहली:
 
- एशिया कप 2022 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन।
- टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन.
-BGT में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन।
- WTC 2021-23 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन।
- वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन.
- साउथ अफ्रीका टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन।
- WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन। 

ये भी पढ़ें
तितास साधु ने चटके 4 विकेट, लिचफील्ड इस बार अर्धशतक चूकी