शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Graeme Smith
Written By
Last Modified: बुधवार, 23 अगस्त 2017 (11:15 IST)

टी-20 कोच बने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्मिथ

टी-20 कोच बने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्मिथ - Graeme Smith
जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ इस साल नवंबर में होने वाली पहली टी-20 ग्लोबल लीग में कोच के रूप में नजर आएंगे।
 
स्मिथ को बेनोनी जाल्मी का कोच बनाया गया है, जो टूर्नामेंट में भाग ले रही 8 टीमों में से एक है। 3 साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले स्मिथ का यह पहला कोचिंग अनुभव होगा।
 
दक्षिण अफ्रीका के लिए स्मिथ ने 117 टेस्ट, 197 वनडे और 33 टी-20 मैच खेले हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राष्ट्रीय खेल संग्रहालय