शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. करियर
  3. समाचार
  4. ITBP, government jobs
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 मार्च 2015 (12:57 IST)

आईटीपी में होगी महिला अफसरों की भर्ती

आईटीपी में होगी महिला अफसरों की भर्ती - ITBP, government jobs
नई दिल्ली। सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए पहली बार आईटीबीपी में महिलाओं की भर्ती शुरू करने जा रही है। सरकार ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में महिला अफसरों की भर्ती करने का फैसला किया है।

इन महिलाओं को नाथुला पास और भारत-चीन सीमा जैसी चुनिंदा जगहों पर तैनात किया जाएगा। आईटीबीपी सेना के जवानों को 3,488 किलोमीटर लंबे चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है।

गौरतलब है कि 1962 में इसकी स्थापना के बाद से अब तक किसी महिला अफसर को आईटीबीपी में नियुक्त नहीं किया गया है। इससे पहले सरकार ने दो सुरक्षा बेड़ों, सीमा सुरक्षा बल में 2013 और सशस्त्र सीमा बल में साल 2014 में महिलाओं की नियुक्ति शुरू की थी।

संघ लोक सेवा आयोग महिला अफसरों की भर्ती का काम अगले साल की शुरुआत तक पूरा कर लेगा। महिलाओं को इसके लिए लिखित परीक्षा देनी होगी और साथ ही इंटरव्यू भी देना होगा।