शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Sensex, Nifty, surgical strike, Bombay Stock Exchange
Written By
Last Updated : गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (15:20 IST)

पाक पर कार्रवाई, सेसेंक्स और निफ्टी में गिरावट

पाक पर कार्रवाई, सेसेंक्स और निफ्टी में गिरावट - Sensex, Nifty, surgical strike, Bombay Stock Exchange
मुंबई। सीमापार आतंकवादी ठिकानों पर हमले की जानकारी सामने आने के बाद दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स तेजी से गिरकर 573 अंक तक टूट गया। हालांकि, बाद में यह कुछ संभल भी गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दोपहर 572.89 अंक या 2.02 प्रतिशत के नुकसान से 27,719.92 अंक तक गिर गया। 
विभिन्न वर्गों के सूचकांक रीयल्टी, स्वास्थ्य सेवा, बिजली और धातु 5.05 प्रतिशत तक नीचे आ गए। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 186.90 अंक या 2.13 प्रतिशत के नुकसान से 8,558.25 अंक तक गिर गया। सेंसेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर नीचे आ गए।  (भाषा) 
ये भी पढ़ें
भगतसिंह के जन्मदिन पर सेना का सर्जिकल हमला